Sidebar Logo ×

औरंगाबाद और आसपास के जिलों में अगले 4 दिन मौसम विभाग का येलो अलर्ट!

औरंगाबाद और बिहार के अधिकांश शहरों में मौसम विभाग ने वज्रपात, तेज हवा और बारिश की चेतावनी जारी की है।

सत्यम मिश्रा

सत्यम मिश्रा

औरंगाबाद, Jun 08, 2021 (अपडेटेड Jun 08, 2021 11:28 PM बजे)

औरंगाबाद और आसपास के जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, जहानाबाद, अरवल आदि में अगले चार दिनों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम बुलेटिन के अनुसार कुुुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं एक या दो स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात भी हो सकती है। हवाएं तेज चलेंगी जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेंगी।


आने वाले दिनों में तापमान में आएगी कमी

यास तूफान के जाने के बाद से हर दिन तापमान में बढ़ोतरी जारी है। साथ ही साथ 26 मई को हुई तेज बारिश और उसके बाद कड़ाके की गर्मी ने उमस जैसी स्थिति पैदा कर दी थी। इस खबर को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। दो दिनों के बाद अगले दो दिन में तापमान में 2 से 3℃ तक कमी होने के संकेत हैं।

आज पूरे दिन मौसम रहा तल्ख़


जिले में आज दिनभर गर्मी और उमस का माहौल बना रहा। तेज गर्म हवाओं के साथ आज धूप भी टाइट थी। Accuweather के अनुसार आज जिले में अधिकतम तापमान 40℃ रिकॉर्ड किया गया है।

Source: Aurangabad Now

औरंगाबाद, बिहार की सभी लेटेस्ट खबरों और विडियोज को देखने के लिए लाइक करिए हमारा फेसबुक पेज , आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Popular Search:

Subscribe Telegram Channel
Loading Comments