होम
सिटीजन रिपोर्टर
सर्च
औरंगाबाद जिले में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 एवं 11 फरवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार चौबे जी ने बताया कि अभी 12 फरवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलने के वाली। साथ ही साथ 10 और 11 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की सम्भावना है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पुरवईया हवा चलेगी। दिनांक 9 फरवरी से ही मौसम में परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।
दिनाँक 8, 9, 10, 11, 12 फरवरी को अधिकतम तापमान 22, 23, 25, 26, 24 और न्यूनतम तापमान 10, 11, 14, 1, 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है l
औरंगाबाद जिले का 7 फरवरी 2022 का अधिकतम तापमान 23.3 एवं न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दरअसल पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता मौसम को ज्यादा प्रभावित कर रही है। इसकी वजह से मॉनसून सीजन के साथ साथ शीत ऋतु भी काफी प्रभावित हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के बारे में नहीं जानते हैं? यहां क्लिक करके पढिये।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी ठंड से राहत नही मिलने वाली है और ठंड का प्रकोप बारिश होने के बाद भी जारी रहने का अनुमान है।
Image Source: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना
मौसम खराब होने पर किसी भी प्रकार के खरपतवारनाशी, फफूंदनाशी, कीटनाशक दवा का छिड़काव नही करना चाहिए एवं मौसम साफ होने पर ही दवा का छिड़काव करें।
ये जानकारी डॉ अनूप कुमार चौबे, कृषि मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद ने जनहित में दी है।
Source: Aurangabad Now