Sidebar Logo ×

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा औरंगाबाद जिले में मौसम का हाल, पढिये मौसम बुलेटिन

25 और 26 फरवरी को हल्की बारिश होने की है संभावना तथा 25 से 27 फरवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। नीचे पढिये पूरा अपडेट

Aurangabad Now Desk

Aurangabad Now Desk

सिरिस, औरंगाबाद, Feb 22, 2022 (अपडेटेड Feb 22, 2022 8:43 PM बजे)

औरंगाबाद जिले का मौसम फिर से डिस्टर्ब होने वाला है। कृषि विज्ञान केंद्र, सिरिस के मौसम वैज्ञानिक श्री अनूप कुमार चौबे जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 और 26 फरवरी को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 25 से 27 फरवरी तक आसमान में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं।

कल (23 फरवरी) और परसों (24 फरवरी) मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में (21 फरवरी) पूरे बिहार में सबसे अधिक तापमान 27.7℃ औरंगाबाद और शेखपुरा जिले में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान भी 9.7℃ औरंगाबाद और गया जिले में ही दर्ज किया गया है (22 फरवरी)।(सोर्स: IMD पटना) 

जिले में आने वाले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

दिनांकअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
23 फरवरी29℃9℃
24 फरवरी30℃11℃
25 फरवरी30℃12℃
26 फरवरी31℃12℃
27 फरवरी29℃12℃

औरंगाबाद जिले का 22 फरवरी 2022 का अधिकतम तापमान 27℃ एवं न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

किसानों के लिए मौसम चेतावनी

  • अगर गेँहू की फसल में हल्की भी नमी है तो किसान भाई अभी सिंचाई के लिए इंतजार करें।
  • 23 और 24 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान किसी भी फसल में दवा का छिड़काव कर सकते है एवं मौसम खराब होने पर किसी प्रकार के दवा एवं उर्वरक का छिड़काव न करें।

यह महत्वपूर्ण जानकारी डॉ अनूप कुमार चौबे, कृषि मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद ने जनहित में दी है।

Source: Aurangabad Now

औरंगाबाद, बिहार की सभी लेटेस्ट खबरों और विडियोज को देखने के लिए लाइक करिए हमारा फेसबुक पेज , आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Subscribe Telegram Channel
Loading Comments