Sidebar Logo ×

बिहार में Single Use Plastic के इस्तेमाल पर बैन टला, अब इस दिन फिर से लागू होगा प्रतिबंध

पहले ये प्रतिबंध 15 दिसंबर से पूरे बिहार में लागू हो चुका था लेकिन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने अधिसूचना के जरिये इसको 1 जुलाई 2022 से लागू करने का फैसला लिया है।

Aurangabad Now Desk

Aurangabad Now Desk

पटना, Dec 16, 2021 (अपडेटेड Dec 19, 2021 5:35 PM बजे)

बिहार में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर छूट अभी जारी रहेगी। अब एक जुलाई, 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लागू होगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 

इसके तहत अब एक जुलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर रोक रहेगी। हालांकि, कम प्लास्टिक की परत वाले कागज के कप का उपयोग जारी रहेगा।

दरअसल, 15 दिसंबर 2021 से राज्य में प्रतिबंध लागू हो गया था जिसकी ख़बर हमनें पहले ही आपको दी थी। प्रतिबंध लागू होने के एक दिन बाद ही राज्य सरकार की ओर से इसकी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया। छूट मिलने के बाद से व्यापारियों में खुशी का माहौल है। राज्य सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार के निर्णय के बाद लिया है।


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र की तरह ही बिहार में भी एक जुलाई 2022 से प्रतिबंध प्रभावी होगा। उन्हीं प्लास्टिक और थर्मोकॉल पर प्रतिबंध रहेगा जो केंद्र की अधिसूचना में है। 

 भारत सरकार ने 12 अगस्त 2021 को नोटिफिकेशन जारी करते हुए एक जुलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया था। इसके बाद बिहार में भी यह मांग उठने लगी थी। बीआईए और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी छूट की मांग की थी। जिसके बाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 

Source: Aurangabad Now

औरंगाबाद, बिहार की सभी लेटेस्ट खबरों और विडियोज को देखने के लिए लाइक करिए हमारा फेसबुक पेज , आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Subscribe Telegram Channel
Loading Comments