होम
सिटीजन रिपोर्टर
सर्च
विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन शनिवार को Tata IPL-15 में 15 करोड़ 25 लाख में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। ईशान किशन की बोली 2 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी। उनके लिए मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने बोलियां लगाईं। अंत में मुंबई इंडियंस ने ही ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
इसी के साथ युवराज सिंह का रिकॉर्ड बच गया है, जो कि 16 करोड़ के साथ सबसे महंगे भारतीय थे जिन्हें ऑक्शन में खरीदा गया था। ईशान किशन के लिए मुंबई ने बहुत ही बड़ी बोली लगाई है, उसने गुजराज टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद को पीछे छोड़ते हुए ईशान किशन को हासिल किया. पिछली बार उनके लिए 6.20 करोड़ रुपए की बोली लगी थी।
ईशान किशन का औरंगाबाद जिले से गहरा नाता है। औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव में ईशान का पैतृक आवास है। ईशान की दादी सुचित्रा सिन्हा नवादा में सिविल सर्जन थी। रिटायरमेंट के बाद दादी ने नवादा में ही अपना घर बना लिया। वहीं उनके माता-पिता दवा व्यवसाय से जुड़े रहे। बाद में वे सभी पटना चले गए और वहीं बस गए।
हाल में ईशान ने पटना में आलिशान घर बनाया है। दादा इलाहाबाद से कनीय अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2008-09 में गया जिले में बिहार अंडर-16 के खिलाड़ियों का चयन हो रहा था। चयन समिति के अध्यक्ष औरंगाबाद जिले के वरीय स्वतंत्र पत्रकार रवि सिंह थे जिन्होनें पहली बार ईशान किशन का चयन कर उन्हें क्रिकेट की मुख्य धारा से जोड़ा था।
अंडर-19 के कप्तान बनने के बाद ईशान किशन आखिरी बार औरंगाबाद आये थे और अपने पैतृक आवास पर जा कर बड़े-बूढ़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया था। आज उनकी इस सफलता से पुरे बिहार प्रदेश के साथ-साथ औरंगाबाद जिला विशेष रूप से गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
Source: Sonvarsha Vani