प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात में आज काफी महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया। संक्षेप में पढ़िए आज के मन की बात की बड़ी बातें-
- उन्होंने टोकियो ओलंपिक का जिक्र करते हुए मिल्खा सिंह जी को किया याद
- वायरस है बहुरूपिया वैक्सीन ही है हथियार: प्रधानमंत्री ने कहा हमें भ्रम नहीं फैलने देना है। मैंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। मेरी मां ने 100 साल की उम्र में वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं। हमारे देश के 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली है। ऐसा कुछ भी नहीं है। आप भी वैक्सीन लगवाइए और बाकियों को भी प्रेरित करिए।
- वनवासी आदिवासी भाई-बहनों के द्वारा कोरोना काल के दौरान दिखाई गई सूझ बूझ बनेगा केस स्टडी
- उन्होंने बारिश के पानी का संरक्षण के लिए भी जोर दिया।
- उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है, 'नास्ति मूलम् अनौषधम्, अर्थात पृथ्वी पर ऐसी कोई वनस्पति ही नहीं है, जिसमें कोई न कोई औषधीय गुण न हो। गिलोय जैसे वनस्पति में अनेकों औषधीय गुण हैं इसपर भी उन्होंने चर्चा किया।
- 1 जुलाई को मनाया जाएगा नेशनल डॉक्टर्स डे।
Source: Aurangabad Now