होम
सिटीजन रिपोर्टर
सर्च
आत्मा औरंगाबाद के द्वारा आज दिनांक 27 जुलाई 2021 को कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद में कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप का आयोजन किया गया। डॉ० नित्यानंद, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद एवं श्री सुधीर कुमार राय, परियोजना निदेशक, आत्मा औरंगाबाद ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम के दौरान वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ नित्यानंद ने किसानों को खेती के दौरान आने वाली समस्याओं व उसके निदान के बारे में जानकारी दी। खेती के कार्य में आने वाली समस्याओं जैसे धान के बीचड़ा लगाने का सही समय जैसे अगर 25-30 दिन का बीचड़ा है तो 1, 30 से 35 दिन का है तो 2, 35 से 40 दिन का है तो 3, और 40 दिन से अधिक का है तो 4 पौधा एक साथ लगायें। उन्होंने खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं पौध रोग के समाधान के बारे में भी किसानों को बताया।
श्री सुधीर कुमार ने आत्मा के द्वारा संचालित परियोजनाओ के बारे में किसानों को विधिवत जानकारी दी और कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप के महत्व को भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को इससे खेती की नई तकनीक सीखने को मिलता है।
इस मौके पर श्री पंकज कुमार सिन्हा ने धान की फसल में पोषक तत्व प्रबंधन तथा इससे होने वाले लाभों के बारे मे किसानों को विधिवत जानकारी दी l इंजीनियर रवि रंजन कुमार ने किसानों को फार्म मशीनरीकरण की विधिवत जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि अब बिना मशीनीकरण के खेती संभव नही है।
पशु वैज्ञानिक डॉ आलोक भारती ने किसानों को पशु पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन आदि के बारे मे विधिवत जानकारी दी जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। डॉ संगीत मेहता ने सब्जी उत्पादन, फल उत्पादन एवं इनमे लगाने वाले किट एवं रोगों से निदान के बारे में भी बताया।
इस कार्यक्रम का संचालन कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने किया एवं किसानों को मौसम पूर्वनुमान के बारे मे विधिवत जानकारी दी जिससे किसानो को आगे आने वाले पाँच दिनों की मौसम के जानकारी के साथ साथ खेती की सम्पूर्ण जानकारी हर समय उनको मिलती रहे।
इस कार्यक्रम में किसानों के साथ एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें किसानों ने खेती में आ रही समस्याओं को रखा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसान भाइयों के उन समस्याओं का निदान भी बताया।
कार्यक्रम में केन्द्र दिनेश कुमार, किसलय प्रभाकर, गणेश प्रसाद, अरविन्द कुमार, राकेश कुमार, दीपक एवं लवकुश कुमार तथा आत्मा विभाग से नरेश प्रसाद, दीक्षिता, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, अंजय कुमार, सुशील कुमार, त्रिपाठी जी, रामजी और 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
Source: Aurangabad Now