होम
सिटीजन रिपोर्टर
सर्च
गुरुवार दिनांक 26 अगस्त 2021 को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, सिरिस, औरंगाबाद में किसानों के लिए खाद्य एवं पोषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर रवि रंजन कुमार ने किसानों को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में एवं फार्म मशीनरीकरण की भी विधिवत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अब बिना मशीनों के इस्तेमाल किये खेती संभव नही है। डॉ सुनीता कुमारी ने किसानों को बताया कि अपने दैनिक खाद्य पदार्थों में मशरूम को अवश्य अपनाए जिससे उन्हे कुपोषण से छुटकारा मिल सके साथ ही उन्होंने किसानों को मशरूम उत्पादन के बारे में विधिवत जानकारी दी।
इस मौके पर श्री पंकज कुमार सिन्हा ने धान की फसल में पोषक तत्व प्रबंधन तथा इससे होने वाले लाभों के बारे मे किसानों को विधिवत समझाया।
डॉ अनूप कुमार चौबे ने किसानों से खेती के दौरान आने वाली समस्याओं व उसके निदान के बारे में जानकारी दी। साथ ही कई बिन्दुओं पर खेती के कार्य में आने वाली समस्याओं जैसे कि खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं पौध रोग के समाधान के बारे में किसानों को बताया।
फसलों की ऐसी प्रजाति जिसमें न्यूट्रिशनल वैल्यू ज्यादा हो उन प्रजातियों के बारे में भी डॉ. चौबे ने विस्तृत जानकारी दिया।
इस दौरान किसानों को आने वाले पाँच दिनों की मौसम की जानकारी के साथ साथ खेती की सम्पूर्ण जानकारी और मौसम पूर्वनुमान के बारे में भी विधिवत जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में केन्द्र में किसलय प्रभाकर, गणेश प्रसाद, अरविन्द कुमार, राकेश कुमार, हरे राम, चन्दन, दीपक एवं लवकुश कुमार तथा 135 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया l
Source: Aurangabad Now