होम
सिटीजन रिपोर्टर
सर्च
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय संस्कार भारती की ओर से जिलास्तरीय स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव की अवसर पर चित्रकला, मेहंदी, निबंध, गायन व नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ।
प्रथम सत्र का उद्घाटन शत्रुघ्न कुमार, सान्याल कुमार, अनिल कुमार, संस्कार भारती के प्रांत साहित्य प्रमुख विकास के साथ संस्था के अध्यक्ष पंकज पटेल, सचिव चंदन गोकुल, उपाध्यक्ष रवि चंद्र अग्रहरि समेत अन्य ने किया। कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागी शामिल हुए।
द्वितीय सत्र का उद्घाटन संरक्षक डॉ श्रीधर, राजीव प्रताप, अनिल कुमार, चेयरमैन उदय गुप्ता संस्था और पूर्व अध्यक्ष रंजन अग्रहरी ने किया।
चित्रकला विधा के वर्ग में प्रथम स्थान सौम्या ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कृति व तृतीय स्थान आनंदी ने प्राप्त किया। चित्रकला वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रगति कुमारी, द्वितीय स्थान पर लक्ष्मी माथुर, तृतीय स्थान पर सौरभ कुमार रहे।
निबंध में का वर्ग में प्रथम स्थान जया कुमारी, द्वितीय आयुषी, तृतीय स्थान हर्ष राज्य तथा निबंध का वर्ग में प्रथम स्नेहा, द्वितीय स्थान नंदिनी, तृतीय स्थान शैलेश राज ने हासिल किया। रंगावली में प्रथम प्रियंका द्वितीय खुशबू तृतीय स्थान नमीषा ने प्राप्त किया।
मेहंदी में प्रथम पायदान पर अपराजिता, द्वितीय पर शैली गुप्ता, तृतीय स्थान पर संजना रही। वही गायन में प्रथम नेहा आ गया द्वितीय आदित्य, तृतीय स्थान, हरिओम ने प्राप्त किया।
नृत्य में क्रमशः क और ख वर्ग में प्रथम स्थान पर पहुंचकर प्रिंस, द्वितीय स्थान पर ज्योति, अंशिका व तृतीय स्थान पर अंकुश, तनु रही।
सामूहिक नृत्य में आर डी सी संस्था व स्वाति रिमझिम ने बेहतर प्रस्तुति दी।
संस्कार भारती द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता में सिंगर उत्तमा मिश्रा जी को भी विशिष्ट पुरस्कार व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बता दें कि उत्तमा मिश्रा सासाराम (रोहतास जिले) की रहने वाली हैं जिनकी गायकी ने इस कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर दिया।
सचिव चंदन गोकुल ने बताया कि कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे शहर में करीब 2 वर्षों से नहीं हुआ। कोरोना काल के मद्देनजर सभी विधा में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सह सचिव मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग सभी विद्यालय, कोचिंग संस्थान, शहर के सभी ब्यूटी पार्लर समेत अन्य संस्थानों से छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष पंकज, सचिन सिन्हा, मेघनाथ, मृत्युंजय, कार्यक्रम प्रमुख मोनू कुमार अमन, कार्यक्रम प्रमुख शशांक शेखर, राज मल्होत्रा, भोला, प्रेम राज, पवन, अंकुश, अमन पंडित, आशुतोष, कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार, दीपांशु पंडित, कुमार सानू, खुशी, गौरव, रागिनी, संजना, रिया आदि उपस्थित थे।
Source: Prabhat Khabar