होम
सिटीजन रिपोर्टर
सर्च
औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 75वीं स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल द्वारा झंडोतोलन किया गया।
इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था, साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया था।
इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान में कार्यक्रम स्थल पर आम जनों को आने की अनुमति नहीं दी गई थी। लिहाजा गांधी मैदान में एक भी आम जनता का प्रवेश नहीं हुआ।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन तो नही हुआ लेकिन पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
नगर परिषद ने भी इस 75वीं स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शहर के हॄदय स्थली रमेश चौक पर डिवाइडर पर सुंदर पौधे, राजा नारायण सिंह पार्क का जीर्णोद्धार और 100 फिट ऊंचे झंडे का भी अनावरण किया गया।
Source: Aurangabad Now