Sidebar Logo ×

औरंगाबाद पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर! सतीश बिहारी बने नगर थाना के नए थानाध्यक्ष

Aurangabad Now Desk

Aurangabad Now Desk

औरंगाबाद, Apr 06, 2022 (अपडेटेड Apr 06, 2022 8:39 PM बजे)

औरंगाबाद के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस महकमे में सात पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया है।

श्री मिश्रा ने बताया कि पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार को मद्य निषेध कोषांग, औरंगाबाद का प्रभारी बनाया गया है जबकि सतीश बिहारी शरण को औरंगाबाद नगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही देवानंद राउत को औरंगाबाद पुलिस केंद्र का प्रभारी परिचारी प्रवर की जिम्मेवारी दी गई है।

साथ ही पवन कुमार को दाउदनगर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है जबकि विजेंद्र कुमार सिंह को नबीनगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विजय कुमार सिंह को औरंगाबाद मुफ्फसिल पुलिस अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।

Source: Aurangabad Now

औरंगाबाद, बिहार की सभी लेटेस्ट खबरों और विडियोज को देखने के लिए लाइक करिए हमारा फेसबुक पेज , आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Subscribe Telegram Channel
Loading Comments