Sidebar Logo ×

बिहार प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव! अभायेंद्र मोहन सिंह औरंगाबाद के नए डीडीसी!

सामान्य प्रशासन विभाग बिहार ने अधिसूचना जारी कर 14 BAS और 4 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की जानकारी दी है। नीचे देखिये पूरा लिस्ट

Aurangabad Now Desk

Aurangabad Now Desk

पटना, May 25, 2022 (अपडेटेड May 25, 2022 8:40 PM बजे)

बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इन अधिकारियों को उप विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

मोहम्मद नैयर इकबाल को नवादा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। अभायेंद्र मोहन सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी नवादा को डीडीसी औरंगाबाद, सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधीर कुमार को लखीसराय का डीडीसी बनाया गया है। एडीएम वैशाली परितोष कुमार को जहानाबाद डीडीसी, चित्रगुप्त कुमार को वैशाली डीडीसी, मंत्री श्रवण कुमार के आप्त सचिव कौशलेंद्र कुमार को बांका का DDC, महेंद्र पाल को बक्सर, गजेंद्र कुमार सिंह को कैमूर, शशि शेखर चौधरी एडीएम पूर्वी चंपारण को जमुई , संतोष कुमार को खगड़िया, अखिलेश कुमार सिंह को समस्तीपुर का डीडीसी, रविंद्र कुमार उप विकास आयुक्त अरवल, सुधांशु कुमार सिंह को उप विकास आयुक्त शिवहर और अरुण कुमार झा उप विकास आयुक्त शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को जिलों में डीडीसी बनाया गया है।

4 IAS स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जबकि एक अन्य को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भी डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस तरह से 17 जिलों में अब नए उप विकास आयुक्त होंगे।

स्थानांतरित 3 आईएएस अधिकारियों को उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा के उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया को पटना का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। शिवहर के उप विकास आयुक्त विनोद दूहम को गया डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अरवल के उप विकास आयुक्त अमीषा बैस को दरभंगा पदस्थापित किया गया है। जबकि गया के डीडीसी सुमन कुमार को हटा दिया गया है । उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश मिला है। वही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अमित कुमार को बिहार संवाद समिति का प्रबंध निदेशक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Source: News PR

औरंगाबाद, बिहार की सभी लेटेस्ट खबरों और विडियोज को देखने के लिए लाइक करिए हमारा फेसबुक पेज , आप हमें Google News पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Subscribe Telegram Channel
Loading Comments